यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना: 2025 में अनाथ बच्चों के लिए मदद
अगर आपके माता-पिता 01 मार्च 2020 के बाद मृत्यु हो गई हैं और आप 18 वर्ष से कम उम्र के हैं तो उत्तर प्रदेश की यह योजना आपके लिए है। इस ब्लॉग में जानिए कैसे मिलेगी ₹4,000 प्रतिमाह या अन्य लाभ दस्तावेज़ क्या चाहिए, और कहाँ आवेदन करना है।
पिछली पोस्ट
इससे पहले हमने रक्षाबंधन का तरीका भी बताया था— “कितने बजे बांधे राखी, कितनी गांठ लगाएं और कैसे करें तिलक 2025 में”
कुछ खास बातें जो जाननी ज़रूरी है
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अब भी लाभ दिया जा रहा है। इसकी शुरूआत कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए हुई थी, लेकिन अब सामान्य कारणों से अनाथ हुए बच्चों को भी मदद मिल रही है। यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत चल रही है।
प्रमुख लाभ
- COVID-19 से अनाथ बच्चों को ₹4,000 प्रति माह आर्थिक सहायता
- सामान्य कारण से अनाथ हुए बच्चों के लिए ₹2,500 प्रति माह सहायता
- कस्तूरबा गांधी/अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश
- लैपटॉप/टैबलेट की सहायता (18 वर्ष तक पढ़ रहे बच्चों के लिए)
- विवाह के समय लड़कियों को ₹1,01,000 की आर्थिक मदद
- बच्चों की संपत्ति की कानूनी सुरक्षा
पात्रता
- उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए
- माता-पिता (या गार्जियन) की मृत्यु COVID-19 या अन्य कारणों से हुई हो
- बच्चे की उम्र 18 वर्ष या कम हो
आवेदन कहां और कैसे करना है।
- आप फॉर्म जिला बाल संरक्षण इकाई या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से ले सकते हैं
- ब्लॉक/तहसील या कलेक्टर कार्यालय में जमा करें
- डाउनलोड या विवरण के लिए वेबसाइट पर भी देख सकते हैं (District Website या UP Mahila Kalyan)
आवश्यक दस्तावेज़
- बच्चा और मां का जॉइंट बैंक खाता
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड (मां और बच्चा दोनों)
- स्कूल ID / प्रिंसिपल से प्रमाण पत्र
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?
उ. प्र. जिला वेबसाइट या महिला कल्याण विभाग यूपी की आधिकारिक साइट पर ’उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना दिशानिर्देश’ उपलब्ध हैं।
ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को यह जानकारी पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद हर बच्चा इस योजना से लाभान्वित हो।
अपडेट (2025): उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे अब और भी ज्यादा बच्चों को मदद मिल सकेगी। पहले यह योजना सिर्फ उन बच्चों के लिए थी जिनके माता-पिता कोविड-19 महामारी में गुजर गए थे लेकिन अब इसमें बदलाव करके इसे उन सभी बच्चों के लिए खोल दिया गया है जिनके माता-पिता किसी भी वजह से इस दुनिया में नहीं रहे।
सरकार ने ऐलान किया है कि ऐसे सभी बच्चों को हर महीने ₹4,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह पैसे सीधे बच्चे के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे इसका इस्तेमाल उनकी पढ़ाई, स्कूल की फीस कपड़े, दवाइयां, खाने-पीने और बाकी जरूरी जरूरतों पर हो सके। इस योजना का मकसद है कि माता-पिता के जाने के बाद बच्चे को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े और वह अपनी जिंदगी अच्छे से आगे बढ़ा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “कोई भी बच्चा सिर्फ इसलिए अपने सपनों से दूर न हो क्योंकि उसके पास खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं हैं। इस योजना से बच्चों को न सिर्फ आर्थिक सहारा मिलेगा बल्कि उन्हें समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का मौका भी मिलेगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया भी अब पहले से आसान कर दी गई है। बच्चे के रिश्तेदार या संरक्षक (गार्जियन) ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने जिले के बाल विकास कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म के साथ में बच्चे का आधार कार्ड, बैंक का खाता संख्या विवरण और माता-पिता के निधन का प्रमाण पत्र लगाना जरूरी होगा।
योजना का सही लाभ बच्चों तक पहुंचाने के लिए एक विशेष निगरानी टीम बनाई गई है जो समय-समय पर बच्चों से मुलाकात करेगी और यह देखेगी कि उन्हें सही समय पर पैसा मिल रहा है या नहीं। जरूरत पड़ने पर इस टीम की तरफ से अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी जैसे—किताबें, स्कूल ड्रेस, मेडिकल सुविधा और पढ़ाई के लिए लैपटॉप या टैबलेट।
सरकार ने इस योजना के लिए अलग से बजट तय किया है ताकि आने वाले सालों तक इसका फायदा बिना रुकावट बच्चों को मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि यह योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि उन बच्चों के लिए सहारा है जिन्होंने जिंदगी में अपना सबसे बड़ा सहारा—अपने माता-पिता—खो दिया है।

Comments
Post a Comment