रक्षाबंधन — कैसे बांधे राखी: समय, गांठ और तिलक
छोटा और आसान गाइड: शुभ समय, तिलक लगाने का तरीका और कितनी गांठ बांधनी चाहिए।
1. शुभ समय (मुहूर्त)
रक्षाबंधन दिन में सुबह से दोपहर तक राखी बांधना शुभ माना रहा है।इस साल ध्यान रखें कि राहुकाल और भद्रा के समय में राखी न बांधे।
2. तिलक कैसे लगाएं
थाली में रोली (रंग), अक्षत (चावल) और दीपक रखें। भाई के मस्तक पर रोली से छोटा तिलक लगाएँ और ऊपर से अक्षत छिड़कें। तिलक करते समय मन में भाई की लंबी उम्र और भला सोचें।
3. कितनी गांठ बांधें
राखी बांधते समय 3 छोटी गांठें लगाना शुभ माना जाता है:
- पहली: लंबी आयु के लिए
- दूसरी: सुख-समृद्धि के लिए
- तीसरी: बुरी नज़र से सुरक्षा के लिए
4. अंत में
राखी बाँधने के बाद भाई को मिठाई खिलाएँ और आशीर्वाद दें। उपहार देना सामान्य परंपरा है — पर दिल से दिया हुआ आशीर्वाद सबसे बड़ा होता है।

Comments
Post a Comment