Elon Musk की चौंकाने वाली सलाह: "रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाना बंद करो!" आखिर क्यों बोला elon Musk ने?
क्या आप भी अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा म्यूचुअल फंड, NPS या गोल्ड में इसलिए डाल रहे हैं जिससे आपका बुढ़ापा सही से कट सके अगर हाँ, तो थोड़ा रुक जाइए! दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) का मानना है कि ऐसा करके आप अपना वक्त और पैसा दोनों बर्बाद कर रहे हैं। जानिए आखिर मस्क ने इतनी बड़ी बात क्यों बोली अपने इन्टरव्यू में।
1.यूनिवर्सल हाई इनकम का नया दौर शुरू हो जाएगा
मस्क के अनुसार, जिस रफ्तार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बढ़ रही है। वह मशीनों की प्रोडक्टिविटी को इतना ज्यादा बढ़ा देगी कि दुनिया में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी। इसे उन्होंने 'Universal High Income' का नाम दिया है। उनका मानना है कि भविष्य में मशीनें इंसानों से तेज, सस्ता और बेहतर काम करेंगी जिससे सामान और सेवाएं लगभग मुफ्त या बहुत सस्ती हो जाएंगी।
2. रिटायरमेंट सेविंग्स क्यों हैं बेकार?
आज लोग 9-to-5 की चक्की से आजादी पाने के लिए निवेश करते हैं। लेकिन मस्क कहते हैं कि जब इलाज और पढ़ाई हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाएगी तो आज की तरह भागदौड़ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। मस्क के अनुसार, अगले 10 से 20 साल में AI इंसान से ज्यादा समझदार हो जाएगा और रोबोट्स की संख्या इंसानों से ज्यादा हो जाएगी।
3. असली समस्या पैसा नहीं, 'मानसिक' होगी
मस्क ने एक बहुत गहरी बात कही है—जब सब कुछ मुफ्त या सस्ता मिल जाएगा और रोबोट सारा काम करेंगे तो इंसान क्या करेगा? असली चुनौती आर्थिक नहीं बल्कि मानसिक होगी। लोग जीवन का उद्देश्य (Meaning) और खुशी कैसे ढूंढेंगे, यह सबसे बड़ा सवाल होगा।
वीडियो रिपोर्ट देखें: आखिर मस्क ने ऐसा क्यों कहा?
नीचे दिए गए वीडियो में आप इस पूरी चर्चा को विस्तार से समझ सकते हैं:
4. क्या यह सिर्फ एक भविष्य की कल्पना है?
मस्क की ये बातें किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसी लगती हैं। हालांकि बीच में कुछ मुश्किल समय भी आएगा जैसे नौकरियां छूटने से परेशानी। लेकिन लॉन्ग टर्म में मस्क बहुत आशावादी हैं कि गरीबी खत्म होगी और जीवन स्तर बहुत ऊंचा होगा।
पूरा निष्कर्ष: Khabar Ab Tak 024 की राय
मस्क की भविष्यवाणी सच होगी या नहीं खैर यह तो वक्त बताएगा लेकिन उनके विचारों ने पूरी दुनिया के फाइनेंशियल प्लानर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या आप मस्क की इस बात से सहमत हैं कि रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाना बेकार है? कमेंट में अपनी राय जरूर दें!
ऐसी ही चौंकाने वाली और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें "Khabar Ab Tak 024" के साथ।

Comments
Post a Comment