Skip to main content

Featured Post

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं —

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं — Khabar Ab Tak 024 ₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला: ये 5 खास आदतें जो आपको अमीर बना देंगी! क्या आपने आज तक कभी सोचा है कि जापान जैसा छोटा सा देश जो विश्व युद्ध में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक कैसे है? वहाँ के लोग बहुत शोर नहीं मचाते लेकिन उनके पास अमीर बनने के ऐसे बहुत खास तरीके हैं जो दुनिया के किसी स्कूल में नहीं पढ़ाए जाते। आज हम आपको कुछ खास जापानी अमीरी के वो 5 रहस्य बताएंगे जो आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अमीर बनने का मतलब सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होता बल्कि उस पैसे को अपने पास लबें समय तक रखना और सही संतुलन बनाना है। जापान में दौलत का मतलब है—समझ संतुलन और सम्मान। 1. ककीबू (Kakeibo) – बजट बनाने की जापानी कला जापानी अमीरी का पहला कदम है **'ककीबू'**। इसका मतलब है घरेलू बजट डायरी। साल 1930 में एक जापानी गृहिणी ने इसे शुरू किया था। इसमें सिर्फ खर्च लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि हर खर्च से पहले खुद से 4 सवाल पूछने ...

SSC परीक्षा घोटाले पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान – जानिए क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री

SSC घोटाले पर भड़के अखिलेश यादव – क्यों दिल्ली में छात्रों और शिक्षकों पर बरसी लाठी?

दिल्ली के जंतर मंतर पर उस समय हड़कंप मच गया जब SSC परीक्षा में धांधली और भर्ती में देरी को लेकर हजारों छात्र एकजुट हो गए। इन छात्रों के समर्थन में उतरे देश के दो बड़े शिक्षक – नीतू सिंह मैम और अभिनव शर्मा – जब खुद प्रदर्शन में शामिल हुए तो पुलिस की कार्रवाई ने सबको हैरान कर दिया। लाठीचार्ज धक्कामुक्की और टीचर्स को जबरन खींच ले जाने जैसी घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए।

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ देशभर में विरोध की लहर दौड़ पड़ी। छात्रों का आरोप है कि SSC (Staff Selection Commission) की परीक्षाएं न केवल लेट होती हैं, बल्कि उनमें बार-बार गड़बड़ी और पेपर लीक की खबरें आती रहती हैं। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब शिक्षक अभिनव शर्मा की पुलिस से बहस का वीडियो सामने आया।

इस मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X (Twitter) पर लिखा:

“छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। हम छात्रों के साथ हैं।

वहीं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने भी बयान जारी किया कि "सरकार को युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करना चाहिए नहीं तो अगला आंदोलन उससे बड़ा होगा जो देश ने पहले कभी नहीं देखा।"

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग रखी कि SSC परीक्षाओं में पारदर्शिता हो समय से रिजल्ट आए और पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई हो। लेकिन पुलिस की हिंसक कार्रवाई ने आंदोलन को और आक्रोशित कर दिया।

नीतू मैम और अभिनव सर को क्यों किया गया गिरफ्तार?

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया साथ ही नीतू मैम और अभिनव सर को भी अलग-अलग वैन में बैठाकर दूर स्थानों पर ले जाया गया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन भड़काने के आरोप में उठाया जबकि दोनों शिक्षक शांति से छात्रों के साथ खड़े थे।

अभिनव शर्मा ने बाद में बयान दिया कि सरकार को छात्रों की मांग सुननी चाहिए, वरना यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है।

अब आगे क्या?

सोशल मीडिया पर #SSC_Protest ट्रेंड कर रहा है। देशभर के छात्रों में गुस्सा है और कई बड़े शिक्षकों नेताओं और आम जनता ने भी इस कार्रवाई की निंदा की है। अब देखना होगा कि सरकार इस आंदोलन को कैसे संभालती है –छात्रों से बातचीत करेगी या फिर दबाव से।

छात्रों की मांग साफ है: भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्ध रिज़ल्ट और निष्पक्ष जांच। और अगर यह नहीं हुआ तो अगली बार आंदोलन सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा।

🔗 हमारी टेलीग्राम चैनल से जुड़ें: https://t.me/DigitalKhabar024

🔗 पिछली पोस्ट पढ़ें: यहाँ क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति! कल्पना कीजिए एक ऐसा समय जब न तो आपको डॉलर की जरूरत पड़े और न ही किसी बैंक के जरिए पैसे भेजने की। बस एक क्लिक में रुपये या डिजिटल करेंसी दुनिया के किसी भी कोने में भेजे जा सकें। सुनने में भले ही यह साइंस फिक्शन लगे लेकिन यही है क्रिप्टो क्रांति की असली ताकत। और अब यह सपना नहीं रहा बल्कि हकीकत बनने की दहलीज पर है। अमेरिका में हाल ही में पास हुआ GENIUS Act क्रिप्टो की दुनिया में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रहा है। इस कानून के तहत अब अमेरिका में स्टेबलकॉइन को फेडरल मान्यता मिल चुकी है। यानी अब क्रिप्टो करेंसी सिर्फ एक वर्चुअल संपत्ति नहीं बल्कि एक विधिक रूप से मान्यता प्राप्त फाइनेंशियल टूल बन चुकी है। और इसी के बाद Ethereum जैसी करेंसी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली — 70% से भी ज़्यादा का उछाल! यही नहीं ट्रंप समर्थित कंपनी World Liberty Financial ने 3,007 ETH लगभग 10 मिलियन डॉलर में खरीद लिए। GENIUS Act क्या है? GENIUS यानी Guiding and Establishing National Innovation for U.S. Stablecoins — ये कानून जुलाई 2025 म...

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति शुरू — Khabar Ab Tak 024 UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। यूपी बोर्ड के लगभग 29,000 स्कूलों में 60,000 अनुदेशकों (Instructors) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप भी यूपी में रहते है और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए कला, खेल और कार्य शिक्षा जैसे विषयों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। 1. 60,000 पदों का पूरी ditels यूपी सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस विशाल भर्ती को हरी झंडी दी है। खबरों की मानें तो इन 60,000 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर विषय के विशेषज्ञ को मौका मिल सके। कुल स्कूल: लगभग 29,000 कुल पद: 60,000 (संभावित) पद का नाम...

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus ने अपने अगले टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत को फाइनल कर दिया है और प्री-ऑर्डर अथवा लॉन्च ऑफ़र की घोषणा भी की है। इन ऑफ़र्स में कस्टमर को ₹7,200 तक के मुफ्त एक्सेसरीज़ मिलने का कंपनी ने वादा किया गया है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे — कीमत, स्पेक्स, ऑफ़र्स, वैरिएंट्स, खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें, और उपयोगकर्ता के लिए क्या यह टैबलेट सही रहेगा या नहीं। अगर आप हाई-एंड टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो यह पूरा ब्लॉग पढ़िए और इसके फीचर को समझ के अपने आप निर्णय लीजिए। 1. भारत में कीमत और उपलब्ध वैरिएंट्स OnePlus Pad 3 निम्नलिखित मुख्य वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 16GB RAM + 512GB स्टोरेज यूरोपीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमतें 599 यूरो और 699 यूरो दर्ज की गई हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹54,000 और ₹63,000 के बराबर हैं। भारतीय रिटेलर्स (उदाहरण: Amazon, Flipkart...