सगाई की अफवाह से मचा बवाल! रिंकू सिंह को चुनाव आयोग ने SVEEP से क्यों हटाया।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ रिंकू सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि एक निजी खबर है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह की 'सगाई की खबरों ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिसके चलते चुनाव आयोग ने उन्हें SVEEP अभियान से हटा दिया है।
क्या है SVEEP और रिंकू सिंह का रोल।
SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) चुनाव आयोग का जागरूकता अभियान है जिसका मकसद वोटरों को समझना और चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी को बढ़ाना होता है। रिंकू सिंह को SVEEP का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था ताकि युवा वोटरों के बीच जाकर उनको समझा जा सके और उनको बोट डालने के लिय जागरूक किया जाए।
Priya नाम की लड़की से जुड़ी अफवाह ने कैसे बिगाड़ा खेल?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से खबर वायरल हो रही थी कि रिंकू सिंह ने 'Priya' नाम की एक लड़की से सगाई कर ली है। हालांकि रिंकू ने खुद इन अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया लेकिन इन खबरों ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया। कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या रिंकू अब युवा मतदाताओं के लिए उपयुक्त रोल मॉडल हैं?
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बढ़ते विवाद और अफवाहों की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने रिंकू सिंह को SVEEP अभियान से फिलहाल हटा दिया है। आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार आयोग किसी भी तरह की निजी खबरों को सार्वजनिक जागरूकता अभियान से जोड़ना नहीं चाहता था।
क्या यह फैसला सही है?
इस फैसले पर जनता की राय बंटी हुई है। कुछ लोग मानते हैं कि रिंकू की निजी जिंदगी से उनके SVEEP रोल का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए था। वहीं कुछ का कहना है कि सार्वजनिक अभियानों में जुड़े चेहरों को विवादों से दूर रहना चाहिए।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिंकू सिंह खुद सामने आकर सफाई देते हैं या यह मामला यूं ही सोशल मीडिया में बहस का विषय बना रहेगा।
आपको क्या लगता है – क्या रिंकू सिंह के साथ न्याय हुआ या यह एक जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला था?
📢 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें: http://bit.ly/3IxXiRb
🔙 पिछली पोस्ट पढ़ें: पीएम किसान की 20वीं किस्त पर खुशखबरी!

Comments
Post a Comment