Skip to main content

Featured Post

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं —

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं — Khabar Ab Tak 024 ₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला: ये 5 खास आदतें जो आपको अमीर बना देंगी! क्या आपने आज तक कभी सोचा है कि जापान जैसा छोटा सा देश जो विश्व युद्ध में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक कैसे है? वहाँ के लोग बहुत शोर नहीं मचाते लेकिन उनके पास अमीर बनने के ऐसे बहुत खास तरीके हैं जो दुनिया के किसी स्कूल में नहीं पढ़ाए जाते। आज हम आपको कुछ खास जापानी अमीरी के वो 5 रहस्य बताएंगे जो आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अमीर बनने का मतलब सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होता बल्कि उस पैसे को अपने पास लबें समय तक रखना और सही संतुलन बनाना है। जापान में दौलत का मतलब है—समझ संतुलन और सम्मान। 1. ककीबू (Kakeibo) – बजट बनाने की जापानी कला जापानी अमीरी का पहला कदम है **'ककीबू'**। इसका मतलब है घरेलू बजट डायरी। साल 1930 में एक जापानी गृहिणी ने इसे शुरू किया था। इसमें सिर्फ खर्च लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि हर खर्च से पहले खुद से 4 सवाल पूछने ...

LIVE: पटना में हंगामा! STET के छात्रों ने सरकार को क्यों घेरा?

पटना की सड़कों पर फूटा गुस्सा! STET छात्रों का 'TRE 4 के खिलाफ महा विद्रोह!

गुरुवार को राजधानी पटना की सड़कों पर अचानक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। STET (स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के सैकड़ों अभ्यर्थी सरकार की नीति के खिलाफ सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग साफ थी — जब तक STET की परीक्षा नहीं होती और उसका रिजल्ट जारी नहीं होता तब तक TRE 4 की परीक्षा मत कराओ

यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ बल्कि पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते आ रहे थे। पर जब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया तब उन्होंने सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जताया। पुलिस की तैनाती बैरिकेडिंग और बीच-बीच में लाठीचार्ज की खबरें इस बात का सबूत हैं कि यह सिर्फ विरोध नहीं एक बड़ा जन आंदोलन था।

छात्रों की मांगें क्या हैं?

छात्रों का कहना है कि सरकार TRE 4 भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर रही है जबकि अब तक STET की परीक्षा तक नहीं कराई गई। ऐसे में नए टीचर की भर्ती की प्रक्रिया कैसे न्यायसंगत हो सकती है? उनकी प्रमुख मांगें इस तरह हैं:

  • पहले STET परीक्षा कराई जाए।
  • उसका रिजल्ट विधानसभा चुनाव से पहले जारी हो।
  • TRE 4 परीक्षा प्रक्रिया STET के बाद शुरू हो।

छात्रों का यह भी आरोप है कि सरकार केवल परीक्षा की तारीखें घोषित करती है लेकिन जब तक परीक्षाएं नहीं कराई जाती है और परिणाम नहीं आते तब तक छात्र अनिश्चितता में ही जीते हैं।

सरकार की चुप्पी पर सवाल

अब तक सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान नहीं आया है। न तो शिक्षा विभाग ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है और न ही बिहार सरकार के किसी मंत्री ने छात्रों को आश्वस्त किया है। इससे छात्रों में असंतोष और अधिक बढ़ता जा रहा है।

कुछ छात्र संगठनों ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं कि बार-बार परीक्षा प्रक्रिया को टालना केवल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है साथ ही ये भी आरोप लगाए गए कि विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को सिर्फ लॉलीपॉप दी जा रही है। असली नौकरी नहीं।

बेरोजगारी बनाम वादों की राजनीति

बिहार में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है और शिक्षकों की भर्तियों को लेकर वर्षों से उथल-पुथल मची हुई है। हर चुनाव में युवाओं से रोजगार के वादे किए जाते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि आज भी हजारों योग्य युवा STET पास करने की प्रतीक्षा में भटक रहे हैं।

TRE 4 की परीक्षा प्रक्रिया उन छात्रों के लिए एक और झटका बनकर आई जो पहले से ही STET के आयोजन और परिणाम के इंतजार में हैं। ऐसे में अगर सरकार इन मांगों को जल्द नहीं मानती। तो आंदोलन और उग्र हो सकता है — और इसका सीधा असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर उबाल

STET छात्रों का यह आंदोलन सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा। ट्विटर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #STETProtest और #TRE4_Stop जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। छात्रों ने वीडियो पोस्ट कर सरकार से जवाब माँगा और यह आंदोलन अब राज्य की सीमाओं को लांघकर एक राष्ट्रीय बहस बन चुका है।

क्या आगे और भड़केगा आंदोलन?

अभी तक छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है, लेकिन अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन बिहार में एक बड़ा छात्र विद्रोह बन सकता है। शिक्षक भर्ती जैसे संवेदनशील विषय पर सरकार की चुप्पी अब भारी पड़ सकती है।

अब देखना होगा कि सरकार अगला कदम क्या उठाती है — STET की परीक्षा की तारीख घोषित करती है या आंदोलन को कुचलने का प्रयास। लेकिन एक बात तय है। बिहार के युवा अब चुप नहीं बैठेंगे बह अब आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतरेंगे।


👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें ताज़ा अपडेट्स के लिए:
https://t.me/DigitalKhabar024

🔙 पिछली पोस्ट:
SSC थाली बजाओ आंदोलन पर Exclusive रिपोर्ट पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति! कल्पना कीजिए एक ऐसा समय जब न तो आपको डॉलर की जरूरत पड़े और न ही किसी बैंक के जरिए पैसे भेजने की। बस एक क्लिक में रुपये या डिजिटल करेंसी दुनिया के किसी भी कोने में भेजे जा सकें। सुनने में भले ही यह साइंस फिक्शन लगे लेकिन यही है क्रिप्टो क्रांति की असली ताकत। और अब यह सपना नहीं रहा बल्कि हकीकत बनने की दहलीज पर है। अमेरिका में हाल ही में पास हुआ GENIUS Act क्रिप्टो की दुनिया में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रहा है। इस कानून के तहत अब अमेरिका में स्टेबलकॉइन को फेडरल मान्यता मिल चुकी है। यानी अब क्रिप्टो करेंसी सिर्फ एक वर्चुअल संपत्ति नहीं बल्कि एक विधिक रूप से मान्यता प्राप्त फाइनेंशियल टूल बन चुकी है। और इसी के बाद Ethereum जैसी करेंसी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली — 70% से भी ज़्यादा का उछाल! यही नहीं ट्रंप समर्थित कंपनी World Liberty Financial ने 3,007 ETH लगभग 10 मिलियन डॉलर में खरीद लिए। GENIUS Act क्या है? GENIUS यानी Guiding and Establishing National Innovation for U.S. Stablecoins — ये कानून जुलाई 2025 म...

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति शुरू — Khabar Ab Tak 024 UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। यूपी बोर्ड के लगभग 29,000 स्कूलों में 60,000 अनुदेशकों (Instructors) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप भी यूपी में रहते है और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए कला, खेल और कार्य शिक्षा जैसे विषयों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। 1. 60,000 पदों का पूरी ditels यूपी सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस विशाल भर्ती को हरी झंडी दी है। खबरों की मानें तो इन 60,000 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर विषय के विशेषज्ञ को मौका मिल सके। कुल स्कूल: लगभग 29,000 कुल पद: 60,000 (संभावित) पद का नाम...

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus ने अपने अगले टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत को फाइनल कर दिया है और प्री-ऑर्डर अथवा लॉन्च ऑफ़र की घोषणा भी की है। इन ऑफ़र्स में कस्टमर को ₹7,200 तक के मुफ्त एक्सेसरीज़ मिलने का कंपनी ने वादा किया गया है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे — कीमत, स्पेक्स, ऑफ़र्स, वैरिएंट्स, खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें, और उपयोगकर्ता के लिए क्या यह टैबलेट सही रहेगा या नहीं। अगर आप हाई-एंड टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो यह पूरा ब्लॉग पढ़िए और इसके फीचर को समझ के अपने आप निर्णय लीजिए। 1. भारत में कीमत और उपलब्ध वैरिएंट्स OnePlus Pad 3 निम्नलिखित मुख्य वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 16GB RAM + 512GB स्टोरेज यूरोपीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमतें 599 यूरो और 699 यूरो दर्ज की गई हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹54,000 और ₹63,000 के बराबर हैं। भारतीय रिटेलर्स (उदाहरण: Amazon, Flipkart...