Skip to main content

Featured Post

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं —

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं — Khabar Ab Tak 024 ₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला: ये 5 खास आदतें जो आपको अमीर बना देंगी! क्या आपने आज तक कभी सोचा है कि जापान जैसा छोटा सा देश जो विश्व युद्ध में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक कैसे है? वहाँ के लोग बहुत शोर नहीं मचाते लेकिन उनके पास अमीर बनने के ऐसे बहुत खास तरीके हैं जो दुनिया के किसी स्कूल में नहीं पढ़ाए जाते। आज हम आपको कुछ खास जापानी अमीरी के वो 5 रहस्य बताएंगे जो आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अमीर बनने का मतलब सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होता बल्कि उस पैसे को अपने पास लबें समय तक रखना और सही संतुलन बनाना है। जापान में दौलत का मतलब है—समझ संतुलन और सम्मान। 1. ककीबू (Kakeibo) – बजट बनाने की जापानी कला जापानी अमीरी का पहला कदम है **'ककीबू'**। इसका मतलब है घरेलू बजट डायरी। साल 1930 में एक जापानी गृहिणी ने इसे शुरू किया था। इसमें सिर्फ खर्च लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि हर खर्च से पहले खुद से 4 सवाल पूछने ...

Sanju Samson पर टूटा BCCI का कहर! बाहर करने की असली वजह सबको चौंकाने वाली

संजू सैमसन का बल्ला क्यों नहीं रुका? सेलेक्टर्स की चुप्पी पर सवाल!

भारतीय क्रिकेट टीम का एक नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है — संजू सैमसन। कभी उनकी बल्लेबाज़ी की तारीफ़ होती है। तो कभी चयनकर्ताओं की अनदेखी पर सवाल हमेशा खड़े होते हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर हर न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर लोग बस एक ही नाम पूछ रहे हैं – “Sanju Samson क्यों ट्रेंड कर रहा है?

इस सवाल का जवाब जितना आसान लगता है। असल में उतना ही उलझा हुआ है। संजू ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिर भी एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी टीम में जगह पक्की नहीं मानी जा रही। और यही है फैंस की सबसे बड़ी नाराज़गी की वजह।

तो अचानक क्यों हुआ ट्रेंड।

8 अगस्त को सुबह से ही ट्विटर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और गूगल पर “Sanju Samson” टॉप ट्रेंड में आने लगा। वजह? रिपोर्ट्स आई कि उन्हें एक बार फिर बड़ी सीरीज से बाहर रखा जा सकता है, जबकि कई फॉर्म में नहीं चल रहे खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। यही बात संजू समर्थकों को नागवार गुज़री।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि चयन समिति संजू की अनस्टेबल बैटिंग" को लेकर चिंतित है। लेकिन फैंस का तर्क है — जब लगातार मौका नहीं मिलेगा तो खिलाड़ी लय में कैसे आएगा?

फैंस का फूटा ग़ुस्सा

सैकड़ों ट्वीट्स, मीम्स और यूट्यूब वीडियो में फैंस ने खुलकर चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए। #JusticeForSanjuSamson हैशटैग फिर से ट्रेंड करने लगा। कई बड़े क्रिकेट एनालिस्ट ने भी संजू को लेकर बोर्ड के रवैये को ‘अनफेयर बताया।

कुछ ने तो साफ कह दिया — "अगर कोई खिलाड़ी IPL में धुआंधार प्रदर्शन करे और इंटरनेशनल मैचों में भी मौके पर खरा उतरे फिर भी उसे बाहर रखा जाए, तो ये चयन प्रक्रिया पर बड़ा सवाल है।"

क्या है BCCI का पक्ष?

फिलहाल BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि टीम मैनेजमेंट संजू को फ्लोटिंग प्लेयर की तरह इस्तेमाल करना चाहता है – कभी ओपनिंग, कभी मिडल ऑर्डर और कभी फिनिशर। ऐसे में उनकी बैटिंग पोजीशन स्थिर नहीं रहती जो उनके आंकड़ों को प्रभावित करती है।

क्या IPL 2025 बदल सकता है गेम?

अगर IPL 2025 में संजू Samson एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए रन बरसाते हैं। तो बोर्ड को उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाएगा। उनके पास अब सिर्फ एक ही रास्ता है – बल्ले से ऐसा जवाब देना। जिसे कोई नजरअंदाज न कर सके।

आखिरी सवाल – क्या होगा संजू का भविष्य?

सवाल बड़ा है और जवाब समय देगा। लेकिन एक बात साफ है — संजू सैमसन सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं अब वो एक भावना बन चुके हैं। करोड़ों युवा उनके संघर्ष से खुद को जोड़ते हैं। और जब तक वो मैदान में डटे रहेंगे, फैंस की उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी।

अब देखना ये होगा कि क्या BCCI आने वाले टूर्नामेंट्स में उन्हें मौका देता है या फिर एक और 'अनसंग हीरो' बनने की कगार पर खड़ा खिलाड़ी गुमनामी की ओर बढ़ता है।

आपका इस बारे में क्या कहना है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं।



📢 Telegram चैनल से जुड़ें: https://t.me/DigitalKhabar024

⬅️ पिछली पोस्ट: SSC घोटाले पर छात्रों का 'थाली बजाओ आंदोलन'

Comments

Popular posts from this blog

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति! कल्पना कीजिए एक ऐसा समय जब न तो आपको डॉलर की जरूरत पड़े और न ही किसी बैंक के जरिए पैसे भेजने की। बस एक क्लिक में रुपये या डिजिटल करेंसी दुनिया के किसी भी कोने में भेजे जा सकें। सुनने में भले ही यह साइंस फिक्शन लगे लेकिन यही है क्रिप्टो क्रांति की असली ताकत। और अब यह सपना नहीं रहा बल्कि हकीकत बनने की दहलीज पर है। अमेरिका में हाल ही में पास हुआ GENIUS Act क्रिप्टो की दुनिया में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रहा है। इस कानून के तहत अब अमेरिका में स्टेबलकॉइन को फेडरल मान्यता मिल चुकी है। यानी अब क्रिप्टो करेंसी सिर्फ एक वर्चुअल संपत्ति नहीं बल्कि एक विधिक रूप से मान्यता प्राप्त फाइनेंशियल टूल बन चुकी है। और इसी के बाद Ethereum जैसी करेंसी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली — 70% से भी ज़्यादा का उछाल! यही नहीं ट्रंप समर्थित कंपनी World Liberty Financial ने 3,007 ETH लगभग 10 मिलियन डॉलर में खरीद लिए। GENIUS Act क्या है? GENIUS यानी Guiding and Establishing National Innovation for U.S. Stablecoins — ये कानून जुलाई 2025 म...

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति शुरू — Khabar Ab Tak 024 UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। यूपी बोर्ड के लगभग 29,000 स्कूलों में 60,000 अनुदेशकों (Instructors) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप भी यूपी में रहते है और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए कला, खेल और कार्य शिक्षा जैसे विषयों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। 1. 60,000 पदों का पूरी ditels यूपी सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस विशाल भर्ती को हरी झंडी दी है। खबरों की मानें तो इन 60,000 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर विषय के विशेषज्ञ को मौका मिल सके। कुल स्कूल: लगभग 29,000 कुल पद: 60,000 (संभावित) पद का नाम...

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus ने अपने अगले टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत को फाइनल कर दिया है और प्री-ऑर्डर अथवा लॉन्च ऑफ़र की घोषणा भी की है। इन ऑफ़र्स में कस्टमर को ₹7,200 तक के मुफ्त एक्सेसरीज़ मिलने का कंपनी ने वादा किया गया है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे — कीमत, स्पेक्स, ऑफ़र्स, वैरिएंट्स, खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें, और उपयोगकर्ता के लिए क्या यह टैबलेट सही रहेगा या नहीं। अगर आप हाई-एंड टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो यह पूरा ब्लॉग पढ़िए और इसके फीचर को समझ के अपने आप निर्णय लीजिए। 1. भारत में कीमत और उपलब्ध वैरिएंट्स OnePlus Pad 3 निम्नलिखित मुख्य वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 16GB RAM + 512GB स्टोरेज यूरोपीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमतें 599 यूरो और 699 यूरो दर्ज की गई हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹54,000 और ₹63,000 के बराबर हैं। भारतीय रिटेलर्स (उदाहरण: Amazon, Flipkart...