तमिलनाडु में वायरल तांत्रिक वीडियो – बीमार लड़की से की अश्लील हरकत
तमिलनाडु से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बीमार लड़की को एक कथित तांत्रिक के पास इलाज के लिए लाया जाता है। लेकिन इलाज के नाम पर तांत्रिक लड़की को जबरन पकड़कर उसकी गर्दन को चूमता है और फिल्मी स्टाइल में उस पर अपनी शक्ति दिखाने की कोशिश करता है।
यह घटना न सिर्फ अंधविश्वास के खतरनाक प्रभाव को उजागर करती है बल्कि यह भी बताती है कि कैसे आज भी भारत के कई हिस्सों में लोग वैज्ञानिक सोच को छोड़कर काले जादू और भूत-प्रेत में विश्वास करते हैं।
दक्षिण भारत जिसे अक्सर उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा शिक्षित और विकसित माना जाता है, वहां भी इस तरह की घटनाएं सामने आना यह दर्शाता है कि यह सिर्फ ग्रामीण या अशिक्षित इलाकों की समस्या नहीं है बल्कि पूरे देश में अंधविश्वास अपनी जड़ें जमा चुका है।
इस वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग की है और सवाल उठाए हैं कि क्या आज के आधुनिक युग में भी हम इतने पिछड़े हैं कि ऐसी अमानवीय घटनाएं हो रही हैं।
चीन, अमेरिका रूस जैसे देश जहां वैज्ञानिक सोच और शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, वहीं भारत में आज भी लोग काले धागे नींबू-मिर्च और बाबा-तांत्रिकों के झांसे में आकर अपनों की जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं।
जरूरत है कि इस मानसिकता को बदला जाए। सरकार और समाज को मिलकर इस तरह के ढोंगी तांत्रिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोबारा किसी लड़की के साथ ऐसा अमानवीय बर्ताव न हो।
यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है, बल्कि यह एक आईना है हमारे समाज का, जो अब भी अंधविश्वास के दलदल में फंसा हुआ है।
📢 हमसे जुड़े रहें: https://t.me/DigitalKhabar024
🔗 पिछली पोस्ट: विद्यालय मर्जर को लेकर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Comments
Post a Comment