Uttarakhand में भारी बारिश होने का खतरा – 20 और 21 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए 20 और 21 जुलाई 2025 को भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ (Flash Flood) की संभावना जताई गई है।
किन जिलों में अलर्ट है?
- देहरादून
- नैनीताल
- टिहरी
- पौड़ी गढ़वाल
- पिथौरागढ़
- बागेश्वर
- चंपावत
क्या होता है ऑरेंज अलर्ट?
ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम खतरनाक हो सकता है। इसमें प्रशासन सरकार को तैयार रहने की सलाह दी जाती है और आम जनता को सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
IMD ने क्या कहा
IMD की रिपोर्ट के अनुसार मानसून अब उत्तर भारत की ओर सक्रिय हो गया है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
हमको क्या सावधानियां रखनी चाहिए
- नदी-नालों के पास जाने से बचें
- जरूरत हो तभी यात्रा करें
- स्थानीय प्रशासन की चेतावनी का पालन करें
- आपात स्थिति में SDRF या 112 नंबर पर संपर्क करें
👉 कृपया यह जानकारी अपने दोस्तों और परिवार वालों को जरूर शेयर करें ताकि सभी सतर्क रहें।
📌 Source: IMD Report, Times of India | पोस्ट: Khabar Ab Tak 024
Comments
Post a Comment