UPSC छोड़ दी… अब JPSC देगा IAS बनने का मौका – 2025 में सबसे बड़ी भर्ती।
2025 में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने इतिहास रच दिया है। UPSC की कठिन परीक्षा छोड़ने वाले हजारों युवाओं के लिए अब JPSC बन गया है IAS बनने का नया रास्ता। इस बार JPSC ने 968 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। जो कि अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है।
इन पदों में सबसे अधिक ध्यान प्रशासनिक सेवाओं यानी Jharkhand Administrative Services (JAS) पर दिया गया है। 300 से अधिक पद JAS के लिए आरक्षित हैं, जिनमें चयन के बाद उम्मीदवारों को राज्य स्तर पर SDM, DSP और BDO जैसे पद मिल सकते हैं।
JPSC की यह परीक्षा तीन चरणों में होगी – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख नवंबर 2025 बताई जा रही है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
विशेष बात ये है कि इस बार JPSC का सिलेबस काफी हद तक UPSC से मिलता-जुलता रखा गया है। जिससे UPSC की तैयारी कर रहे छात्र भी आसानी से इसमें शामिल हो सकते हैं।
Jharkhand सरकार की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि राज्य में युवाओं की मांग थी कि UPSC जैसी गुणवत्ता और चयन प्रक्रिया हो लेकिन राज्य स्तर पर। JPSC ने इस बार पारदर्शिता बढ़ाने और समय से रिजल्ट देने की बात कही है।
अगर आप IAS बनना चाहते हैं लेकिन UPSC की लंबी और कठिन प्रक्रिया से थक चुके हैं तो JPSC 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। इसमें राज्य स्तरीय प्रशासनिक पद मिलने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और अच्छी सैलरी भी मिलती है।
👉 आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें
Comments
Post a Comment