UP में 7,466 शिक्षक पदों पर भर्ती – जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए 7,466 सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, खासकर उन छात्रों के लिए जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे थे।
आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू किया जाएगा। आयोग ने बताया है कि यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विषयों में की जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री के साथ B.Ed अनिवार्य होगी। साथ ही। उम्मीदवार का UPTET या CTET पास होना भी आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और अंत में साक्षात्कार शामिल होगा। आयोग ने यह भी बताया कि परीक्षा का सिलेबस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पात्रता विषयवार पदों की संख्या आरक्षण नीति, और आवेदन शुल्क आदि की विस्तृत जानकारी जल्द ही UPPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के जरिए जारी कर दी जाएगी।
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। 28 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसलिए अभी से दस्तावेज तैयार रखें और समय पर आवेदन करें।

Comments
Post a Comment