Unnao की स्कूलगर्ल ने सड़क पर छेड़ने वाले को थप्पड़ मारा – देखिए वायरल क्लिप
उत्तर प्रदेश के Unnao जिले से एक साहसी लड़की की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह सार्वजनिक तौर पर एक ई-रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। आरोपी पर लड़की ने कई दिनों से छेड़छाड़ करता था।और आखिरकार एक दिन उसने सड़क पर ही उसे सबक सिखा दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा आरोपी को कॉलर से पकड़कर स्लीपर चप्पल से पीटती है और उसे सरेआम ललकारती है। यह घटना स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद कर ली जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
आरोपी की पहचान आकाश नामक युवक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उसने छात्रा को कई बार रास्ते में रोका और अश्लील बातें कीं। हालांकि लड़की ने FIR दर्ज नहीं करवाई लेकिन पुलिस ने उसे धारा 151 (breach of peace) में गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
लोगों ने लड़की की बहादुरी की खूब तारीफ की है। सोशल मीडिया पर हजारों लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं और कह रहे हैं – “हर लड़की को ऐसी हिम्मत दिखानी चाहिए। ये असली इंस्पिरेशन है।”
यह घटना ना केवल महिला सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अगर बेटियां ठान लें तो कोई भी उनके आत्मसम्मान को नहीं छीन सकता।
आपका क्या कहना है? क्या लड़की का ये तरीका सही था। कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी खबरें सबसे पहले पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Comments
Post a Comment