#ReleaseSTET2025: आखिर कब आएगा STET परीक्षा का रिजल्ट? छात्रों में बढ़ रहा गुस्सा
बिहार में STET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2025 को लेकर छात्रों के बीच जबरदस्त नाराज़गी है। #ReleaseSTET2025 ट्विटर (X) पर ट्रेंड कर रहा है और हजारों छात्र एक ही सवाल कर रहे हैं – “STET का रिजल्ट आखिर कब आएगा?”
सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है #ReleaseSTET
छात्र लगातार #STETBeforeTRE4, #ReleaseSTET, और #ReleaseSTET2025 जैसे हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि TRE-4 भर्ती के पहले STET का रिजल्ट जारी किया जाना चाहिए, नहीं तो हजारों उम्मीदवारों का भविष्य आधेबीेच में लटक जाएगा।
छात्रों की मांग क्या है?
- STET 2025 का रिजल्ट तुरंत जारी किया जाए।
- TRE-4 से पहले STET का रिजल्ट घोषित हो ताकि पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
- सरकार इस मुद्दे पर जल्द से जल्द जवाब दे।
सरकार की चुप्पी से नाराज़ है छात्र
अब तक शिक्षा विभाग की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, जिससे छात्रों में आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर लाखों छात्रों की आवाज़ अब एक आंदोलन का रूप ले चुकी है।
क्या आपको भी है इंतज़ार?
अगर आप भी STET 2025 के परीक्षार्थी हैं, तो नीचे कमेंट में अपनी राय ज़रूर शेयर करें और इस खबर को अपने दोस्तों तक पहुंचाएं।
ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें - KHABAR AB TAK 024

Comments
Post a Comment