PTET 2025 में बड़ा बदलाव – अब एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी!
राजस्थान में आयोजित होने वाली PTET 2025 परीक्षा को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। इस बार की एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पूरी एडमिशन प्रक्रिया आवेदन से लेकर काउंसलिंग तक। पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
पिछले वर्षों में छात्रों को दस्तावेज़ वेरिफिकेशन और काउंसलिंग के लिए कॉलेज जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन इस बार सरकार और प्रशासन ने प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का फैसला लिया है।
PTET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को किसी भी चरण में ऑफलाइन उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी दस्तावेज़ वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन माध्यम से होंगे।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को बार:बार कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि उन्हें दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हो समय पर आवेदन करें।
यह बदलाव ना सिर्फ समय बचाएगा बल्कि प्रक्रिया को ज्यादा आसान और भरोसेमंद भी बनाएगा।

Comments
Post a Comment