SSC मैं जो घोटाला हुआ उससे भड़क उठे छात्र 1 जुलाई को दिल्ली में फूटा ग़ुस्सा धरना स्थल से टीचर्स गिरफ़्तार।
देशभर में SSC (Staff Selection Commission) की भर्तियों में गड़बड़ियों को लेकर हजारों छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट चुका है। Delhi Chalo" के नारे के साथ छात्रों ने 31 जुलाई को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन इस प्रदर्शन की सबसे चौंकाने वाली बात रही – जब कई मशहूर शिक्षक जैसे नीतु सिंह और राकेश यादव को पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया।
कई महीनों से SSC अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अपनी आवाज़ उठा रहे थे। बार-बार परीक्षा में हुई गड़बड़ियां सेंटरों पर खराब व्यवस्थाएं और रिजल्ट में देरी जैसी समस्याएं अब हद पार कर चुकी हैं। छात्र मांग कर रहे हैं कि SSC को पारदर्शी बनाया जाए और हर उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिसने उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
क्या है SSC घोटाले की क्या है। पूरी कहानी
SSC द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाएं जैसे CGL, CHSL, GD आदि में हर साल लाखों छात्र भाग लेते हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों से ये परीक्षाएं विवादों में घिरी रही हैं।
- बार-बार पेपर लीक की खबरें
- रिजल्ट में अनियमितता और देरी
- एग्जाम सेंटर्स पर तकनीकी खामियां और अभद्र व्यवहार
- टियर-1 और टियर-2 की अनिश्चितता और खराब योजना
इन्हीं मुद्दों को लेकर अब छात्र खुलकर सामने आए हैं। छात्रों का आरोप है कि SSC में पारदर्शिता की भारी कमी है और सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
31 जुलाई का दिन: प्रदर्शन गिरफ्तारी और नाराज़गी
31 जुलाई को देशभर से आए SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने नई दिल्ली स्थित DoPT (Department of Personnel & Training) कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। छात्र चाहते थे कि उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह से करवाई जाए ताकि वे अपनी परेशानियों को सीधे सरकार के सामने रख सकें।
लेकिन पुलिस ने वहां मौजूद नीतु सिंह राकेश यादव जैसे कई शिक्षक नेताओं को जबरन हिरासत में ले लिया जिससे छात्रों में और अधिक रोष फैल गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और #SSC_Protest ट्रेंड करने लगा।
वीडियो देखें – धरना स्थल से शिक्षकों की गिरफ्तारी
नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से छात्रों और शिक्षकों को जबरन रोका गया और गिरफ़्तार किया गया। इस वीडियो का कॉपीराइट India Today Group के पास है। और इसे उपयोग करने के लिए उनकी अनुमति आवश्यक है।
📹 वीडियो लिंक: दिल्ली में SSC धरना – शिक्षकों की गिरफ्तारी
छात्रों की मांग क्या है।
छात्रों की मुख्य मांगें कुछ इस प्रकार हैं।
- SSC की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता
- हर परीक्षा की निश्चित समयसीमा
- पेपर लीक और तकनीकी खामियों की जांच
- गिरफ्तार शिक्षकों की रिहाई और सम्मानजनक व्यवहार
- केंद्र सरकार से सीधी बातचीत
अब सवाल यह है कि क्या सरकार इस बार छात्रों की आवाज़ सुनेगी या फिर यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा क्या देश के लाखों युवा सिर्फ फॉर्म भरते रहेंगे और चयन एक ‘सिस्टम की गलती पर टिका रहेगा?
आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
🔔 हमसे जुड़े रहें: ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट और सरकारी भर्ती की खबरों के लिए हमारा Telegram Channel यहाँ क्लिक करें

Comments
Post a Comment