NEET का सपना टूटा। पर Rolls-Royce ने बना दिया स्टार – जानिए कौन है ये कम उम्र की इंजीनियर
NEET में फेल होना किसी के लिए भी सपना टूटने जैसा होता है, लेकिन रितुपर्णा के.एस. ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, ताकत बना लिया। आज वही लड़की Rolls-Royce जैसी बड़ी कंपनी में 72 लाख रुपये सालाना पैकेज पर काम कर रही है।
कर्नाटक की रहने वाली रितुपर्णा के सपने मेडिकल में जाने के थे, लेकिन NEET क्लियर न हो पाने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया। शुरुआत में मन मारकर पढ़ाई की लेकिन धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी बढ़ने लगी।
उन्होंने बैंगलोर के PES University से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, नई चीजें सीखी और इंटरव्यू स्किल्स भी निखारी।
Rolls-Royce जैसी ग्लोबल कंपनी ने उनके टैलेंट को पहचाना और सीधे 72 लाख के पैकेज पर ऑफर दिया। अब रितुपर्णा भारत की उन चुनिंदा युवाओं में से हैं, जो इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल कंपनी में अपना नाम बना चुकी हैं।
उनकी यह कहानी एक बड़ी सीख देती है – एक रास्ता बंद हो तो दूसरा खोलना खुद सीखो। हार मानने से कुछ नहीं होता बल्कि मुश्किलों को पार करना ही असली सफलता है।
Source: सोशल मीडिया और स्थानीय कन्नड़ चैनलों में वायरल कहानी
📌 पिछले पोस्ट: UP CM की नई योजना 2025 – जानिए कौन होंगे लाभार्थी
🔗 हमारे Telegram चैनल से जुड़ें: https://t.me/DigitalKhabar024

Comments
Post a Comment