कांवड़ यात्रा पर पूर्व DGP विक्रम सिंह का बयान – मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। उनका कहना है – "कांवड़ियों के पैर दबाने वालों ने कभी अपने माता-पिता के पैर दबाए हैं"
यह बयान आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बवाल मच गया है। जहां एक ओर कई लोग इस बयान को सही ठहरा रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ इसे भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मान रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त सड़कों पर होते हैं। इस दौरान कुछ VIP ट्रीटमेंट जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जैसे कि पुलिसकर्मी या अधिकारी उनके पैर दबा रहे हैं AC लगवा रहे हैं और रोड खाली करवाए जा रहे हैं।
पूर्व DGP विक्रम सिंह का इशारा इसी तरफ था कि समाज में दिखावा बढ़ता जा रहा है, लेकिन असली संस्कार कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं। क्या हम अपने मां-बाप की सेवा भी इतनी श्रद्धा से करते हैं?
बात चाहे कांवड़ यात्रा की हो या किसी धार्मिक आयोजन की – सवाल अब यह है कि आस्था को दिखावे से कैसे अलग किया जाए।
आपकी राय क्या है
क्या पूर्व DGP का बयान सही था या फिर उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर लिखें।
📌 हमारा Telegram Group जॉइन करें: https://t.me/DigitalKhabar024
📖 पिछली पोस्ट पढ़ें: Bihar Board Scholarship 2025 – कब आएगा पैसा?

Comments
Post a Comment