पूजा पाल की कहानी: जापान में झंडा फहराया, लेकिन घर अब भी अंधेरे में
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की एक साधारण सी लड़की ने असाधारण कारनामा कर दिखाया। पूजा पाल जो कि एक मजदूर परिवार से आती हैं, उन्होंने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर भारत का नाम जापान तक रोशन किया।
पूजा ने आठवीं कक्षा में ही एक 'धूल-रहित थ्रेशर मशीन' का मॉडल बनाया था जिससे उन्हें INSPIRE अवार्ड मिला और फिर भारत सरकार ने उन्हें Japan के Sakura Science Programme के लिए चुना। वह उत्तर प्रदेश की इकलौती छात्रा थीं जिन्हें यह मौका मिला।
जापान में तिरंगा फहराया, लेकिन घर में अब भी बिजली नहीं
पूजा ने जहां एक ओर देश को गौरव दिलाया वहीं उनका घर आज भी बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। घर में मीटर लगा है, लेकिन बिजली का कनेक्शन अभी तक चालू नहीं हो पाया है। पूजा दीए की रोशनी में पढ़ाई करके इस मुकाम तक पहुंचीं।
कहानी जो सिस्टम की सच्चाई दिखाती है
यह कहानी एक तरफ प्रेरणा देती है, तो दूसरी तरफ सिस्टम की खामियों को उजागर करती है। जिस छात्रा ने भारत का नाम जापान में रोशन किया, उसके ही घर में सुविधाओं का अभाव होना बेहद दुःख की बात है।
पूजा जैसी बेटियों की सफलता की कहानियां हमें बताती हैं कि अगर सही सपोर्ट मिले तो भारत की हर बेटी आगे बढ़ सकती है। लेकिन इसके लिए ज़रूरत है जमीनी स्तर पर बदलाव करने की।
📢 और खबरें पढ़ें: UP CM की नई योजना 2025 – जानें किसे मिलेगा लाभ
📲 हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें: https://t.me/DigitalKhabar024

Comments
Post a Comment