क्या भारत अमेरिका के आगे झुकेगा? ट्रंप की धमकी पर भारत का ऐतिहासिक जवाब
दुनिया एक बार फिर दो वैश्विक ताकतों के बीच तनाव के मोड़ पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। लेकिन भारत सरकार ने जो जवाब दिया वह सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सशक्त संकेत बन गया है।
भारत ने साफ कहा है—हम अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे। यह बयान केवल शब्द नही बल्कि आत्मनिर्भर भारत के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।
अमेरिकी धमकी का असली मतलब क्या है?
ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित कई देशों पर टैरिफ यानी सीमा शुल्क लगाने की योजना बनाई है। इसका मकसद है—अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना। अमेरिकी सरकार चाहती है कि भारतीय उत्पादों पर टैक्स लगाया जाए जिससे अमेरिका में बनी चीजों की बिक्री बढ़े।
लेकिन भारत इस फैसले को अन्यायपूर्ण मानता है। भारत ने कहा है कि अगर अमेरिका ऐसा कदम उठाता है तो भारत भी “उसी तरीके से जवाब देगा जिस तरीके से दिया जाना चाहिए।”
भारत की ओर से बड़ा बयान क्यों महत्वपूर्ण है?
भारत का यह बयान सिर्फ अमेरिका को जवाब नहीं था बल्कि पूरे विश्व को यह संदेश था कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। अब यह देश वैश्विक मंच पर अपनी नीति और आत्मसम्मान के आधार पर निर्णय लेता है न कि दबाव में आकर।
भारत सरकार ने कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कोई भी जरूरी कदम उठाएगी चाहे वह जवाबी टैक्स हो या आयात में कटौती।
क्या अब ट्रेड वॉर की शुरुआत हो चुकी है
अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यदि अमेरिका और भारत के बीच यह टैरिफ विवाद बढ़ता है तो यह दो शक्तिशाली लोकतंत्रों के बीच व्यापारिक युद्ध का रूप ले सकता है। लेकिन भारत अब 90 के दशक वाला देश नहीं रहा।
आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भारत सरकार ने 'मेक इन इंडिया और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों के जरिए अब विदेशी दबावों का जवाब देना सीख लिया है।
भारत क्या कर सकता है?
- अमेरिकी वस्तुओं पर भी टैक्स लगाना
- डिजिटल कंपनियों पर सख्ती बढ़ाना
- अन्य वैश्विक साझेदारों से व्यापार को बढ़ावा देना
- स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना
इन कदमों से यह साफ होता है कि भारत अब किसी भी बड़े देश के सामने झुकेगा नहीं बल्कि “आँखों में आँखें डालकर जवाब देगा।”
अब आगे क्या?
अब सबकी नजर अमेरिका के अगले कदम पर टिकी है। क्या ट्रंप भारत पर वाकई 25% टैक्स लगाएंगे और अगर लगाए तो क्या भारत की जवाबी कार्रवाई से दुनिया की राजनीति और व्यापार प्रणाली में भूचाल आ जाएगा
एक बात तो तय है—भारत अब खामोश नहीं रहेगा, अब वह हर जवाब उसी लहजे में देगा जिस लहजे में उसे चुनौती दी जाएगी।
📽️ देखें वीडियो: https://x.com/Sheetal2242/status/1950460874516504893
📌 टेलीग्राम पर जुड़ें हमारे साथ और सबसे पहले पाएं अपडेट: 👉 https://t.me/khabarabtak_official
📎 पिछली पोस्ट: 👉 31 जुलाई को पूरे भारत में छुट्टी है?

Comments
Post a Comment