हर गांव में रोजगार का मौका! आंगनबाड़ी में निकली है। बंपर भर्ती महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा मौका है ।
क्या आप एक महिला हैं जो अपने गांव में रहते हुए सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के हजारों पदों पर भर्ती निकली है। जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी ताकि आप एक भी मौका न गंवाएं।
किसके लिए है ये भर्ती।
ये भर्ती सिर्फ महिलाओं के लिए है। अगर आप उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इसमें प्राथमिकता उस महिला को दी जाएगी जो उसी गांव या वार्ड की स्थायी निवासी हो जहाँ पर पद खाली है।
पदों का विवरण
इस भर्ती में तीन तरह के पद शामिल हैं।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: मुख्य केंद्र की प्रभारी महिला
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: छोटे केंद्रों की प्रभारी महिला
- सहायिका: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सहायक
क्या है योग्यता जानते है।
इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। हालांकि सहायिका के लिए 8वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा महिला की वैवाहिक स्थिति (विवाहित/विधवा/त्यक्ता) भी कुछ पदों पर प्राथमिकता का कारण बन सकती है।
वेतन कितना मिलेगा।
इस भर्ती में पद के अनुसार वेतनमान निर्धारित किया गया है:
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: ₹8,000 प्रतिमाह
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: ₹6,000 प्रतिमाह
- सहायिका: ₹4,000 प्रतिमाह
हालांकि ये वेतन केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर बढ़ता भी है।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाकर आप अपने जिले की रिक्तियों की सूची देख सकते हैं और वहीं से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।
किन जिलों में हो रही है भर्ती?
फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया चालू है। जिनमें मुख्य रूप से Moradabad, Kanpur Dehat, Bahraich, Ballia, Lucknow, Ambedkar Nagar शामिल हैं। हर जिले में 100 से 600 तक पद खाली हैं। यह संख्या समय के साथ और भी जिलों में बढ़ सकती है।
महिलाओं के लिए क्यों खास है ये मौका।
● यह नौकरी गांव में रहकर करने लायक है जिससे परिवार और बच्चों की देखभाल के साथ काम भी किया जा सकता है।
● सामाजिक प्रतिष्ठा और सरकारी पहचान मिलती है।
● भविष्य में सरकारी योजनाओं और स्थायी नियुक्तियों का लाभ मिलने की संभावना भी रहती है।
निष्कर्ष
अगर आप एक ग्रामीण महिला हैं, पढ़ी-लिखी हैं और कुछ करना चाहती हैं। तो आंगनबाड़ी की यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा बल्कि समाज में भी एक मजबूत पहचान बनेगी। देर मत कीजिए — अपने जिले की वैकेंसी देखें और आवेदन शुरू करें।
📢 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें: https://t.me/sarkaribhartee
📌 पिछली पोस्ट पढ़ें: शुभमन गिल का डबल शतक – रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

Comments
Post a Comment