Skip to main content

Featured Post

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं —

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं — Khabar Ab Tak 024 ₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला: ये 5 खास आदतें जो आपको अमीर बना देंगी! क्या आपने आज तक कभी सोचा है कि जापान जैसा छोटा सा देश जो विश्व युद्ध में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक कैसे है? वहाँ के लोग बहुत शोर नहीं मचाते लेकिन उनके पास अमीर बनने के ऐसे बहुत खास तरीके हैं जो दुनिया के किसी स्कूल में नहीं पढ़ाए जाते। आज हम आपको कुछ खास जापानी अमीरी के वो 5 रहस्य बताएंगे जो आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अमीर बनने का मतलब सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होता बल्कि उस पैसे को अपने पास लबें समय तक रखना और सही संतुलन बनाना है। जापान में दौलत का मतलब है—समझ संतुलन और सम्मान। 1. ककीबू (Kakeibo) – बजट बनाने की जापानी कला जापानी अमीरी का पहला कदम है **'ककीबू'**। इसका मतलब है घरेलू बजट डायरी। साल 1930 में एक जापानी गृहिणी ने इसे शुरू किया था। इसमें सिर्फ खर्च लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि हर खर्च से पहले खुद से 4 सवाल पूछने ...

शुभमन गिल की दोहरी मार इंग्लैंड में भारत की दहाड़ – जब जो रूट भी बन गए मीम स्टार!

शुभमन गिल का तूफान जो रूट की मस्ती और सोशल मीडिया पर INDvsENG की आग – पूरा देश बोल उठा ये मैच नहीं महायुद्ध था।

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं भारत में यह एक इमोशन है। और जब भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होती हैं। तब मैदान पर जो होता है, उसकी गूंज सोशल मीडिया पर सुनाई देती है। इस बार INDvsENG ने X (पहले Twitter) पर ऐसा धमाका किया कि हर दूसरा ट्वीट इसी हैशटैग से भरा दिखा। शुभमन गिल से लेकर ऋषभ पंत तक, और जो रूट से लेकर यशस्वी जायसवाल तक – हर खिलाड़ी चर्चा में है।

1. शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक – नए कप्तान की दहाड़

शुभमन गिल ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रच दिया। बतौर कप्तान उन्होंने 200 रनों की पारी खेलकर वह कर दिखाया जो अब तक सिर्फ विराट कोहली ने कर पाया था। गिल के शॉट्स में आत्मविश्वास, तकनीक और टाइमिंग – तीनों चीज़ें एक साथ दिखीं।

उनकी इस पारी ने ना सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया बल्कि सोशल मीडिया पर भी भूचाल ला दिया। हर कोई ट्वीट कर रहा था – गिल नहीं अब ये दिल की धड़कन है! बहुत से एक्सपर्ट्स ने तो यहां तक कह दिया कि अगर यही फॉर्म रही तो आने वाले 10 सालों तक भारत को बल्लेबाज़ी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

2. जो रूट और ज़ैक क्रॉली का ‘ब्रोमांस’ – मीमर्स की ईदी मिल गई

मैच के दौरान जो रूट और ज़ैक क्रॉली एक-दूसरे से ऐसे टकरा गए कि दोनों की पकड़ कुछ सेकंड्स तक बनी रही। उस मोमेंट का स्क्रीनशॉट जैसे ही वायरल हुआ – मीमबाज़ों को जैसे फ्री में ईंधन मिल गया।

X पर एक से बढ़कर एक मीम्स बने। किसी ने लिखा – ये क्रिकेट है या डांस शो तो किसी ने कहा – IPL के लिए रोमांटिक ऑडिशन चल रहा है क्या। ये छोटा सा पल सोशल मीडिया पर इतना हिट हो गया कि #INDvsENG ट्रेंड का हिस्सा बन गया।

3. यशस्वी जायसवाल का शतक – इंग्लैंड के लिए सिरदर्द

भारत के युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने फिर से साबित कर दिया कि वह किसी भी हालात में रन बना सकते हैं। इंग्लैंड की स्विंग होती पिचों पर उन्होंने शांत दिमाग से शतक जड़ा। उनकी स्ट्रोक प्ले देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो नेट में खेल रहे हों।

फैंस ने लिखा – इन्हें सिर्फ जायसवाल नहीं यशस्वी विनाश कहना चाहिए। इंग्लैंड के बॉलर्स की हालत खस्ता थी और जायसवाल ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

4. ऋषभ पंत की वापसी और उनका अनोखा सेलिब्रेशन

लंबे समय बाद मैदान पर लौटे ऋषभ पंत ने धमाकेदार अंदाज़ में वापसी की। उन्होंने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि आउट होने के बाद जो सेलिब्रेशन किया – वो हर किसी को याद रह गया। उन्होंने किया एक ‘कार्टव्हील सेलिब्रेशन’ यानी गोल घूम कर जश्न मनाया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे – "पंत सिर्फ विकेटकीपर नहीं, शोमैन भी है। फैंस ने पंत की वापसी को टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव एनर्जी बताया।

5. गौतम गंभीर पर फैंस का गुस्सा – 'Sack Gambhir' ट्रेंड करने लगा

हालांकि भारत ने कई शानदार प्रदर्शन किए, लेकिन एक हार के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा भी देखने को मिला। फैंस ने टीम चयन और रणनीति को लेकर कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए। X पर ‘Sack Gautam Gambhir’ ट्रेंड करने लगा।

कई लोगों का मानना था कि टीम में कुछ बदलाव करने चाहिए थे, और अनुभव की कमी नजर आई। हालांकि कुछ यूज़र्स गंभीर के समर्थन में भी दिखे और बोले – "एक हार से किसी को जज मत करो।"

6. X पर ट्रेंडिंग बवाल – #INDvsENG बना हॉट टॉपिक

X पर इस हैशटैग से लाखों पोस्ट किए जा चुके हैं। हर दूसरा क्रिकेट फैन अपने मन की बात, फोटोज़, मीम्स या वीडियो क्लिप शेयर कर रहा है। एक फैन ने लिखा – "ये मैच नहीं, इमोशनल रोलर कोस्टर था!"

क्रिकेट के दीवानों के लिए ये सीरीज़ हमेशा यादगार रहेगी – खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस, मैदान पर ड्रामा और सोशल मीडिया का मज़ा – सब कुछ मिला इस एक सीरीज़ में।


📢 जुड़े रहो – हमारे Telegram चैनल पर हर ट्रेंडिंग न्यूज़ सबसे पहले पाओ!

👈 पिछली पोस्ट: शुभमन गिल के विराट जैसे रिकॉर्ड की कहानी

Comments

Popular posts from this blog

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति! कल्पना कीजिए एक ऐसा समय जब न तो आपको डॉलर की जरूरत पड़े और न ही किसी बैंक के जरिए पैसे भेजने की। बस एक क्लिक में रुपये या डिजिटल करेंसी दुनिया के किसी भी कोने में भेजे जा सकें। सुनने में भले ही यह साइंस फिक्शन लगे लेकिन यही है क्रिप्टो क्रांति की असली ताकत। और अब यह सपना नहीं रहा बल्कि हकीकत बनने की दहलीज पर है। अमेरिका में हाल ही में पास हुआ GENIUS Act क्रिप्टो की दुनिया में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रहा है। इस कानून के तहत अब अमेरिका में स्टेबलकॉइन को फेडरल मान्यता मिल चुकी है। यानी अब क्रिप्टो करेंसी सिर्फ एक वर्चुअल संपत्ति नहीं बल्कि एक विधिक रूप से मान्यता प्राप्त फाइनेंशियल टूल बन चुकी है। और इसी के बाद Ethereum जैसी करेंसी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली — 70% से भी ज़्यादा का उछाल! यही नहीं ट्रंप समर्थित कंपनी World Liberty Financial ने 3,007 ETH लगभग 10 मिलियन डॉलर में खरीद लिए। GENIUS Act क्या है? GENIUS यानी Guiding and Establishing National Innovation for U.S. Stablecoins — ये कानून जुलाई 2025 म...

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति शुरू — Khabar Ab Tak 024 UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। यूपी बोर्ड के लगभग 29,000 स्कूलों में 60,000 अनुदेशकों (Instructors) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप भी यूपी में रहते है और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए कला, खेल और कार्य शिक्षा जैसे विषयों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। 1. 60,000 पदों का पूरी ditels यूपी सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस विशाल भर्ती को हरी झंडी दी है। खबरों की मानें तो इन 60,000 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर विषय के विशेषज्ञ को मौका मिल सके। कुल स्कूल: लगभग 29,000 कुल पद: 60,000 (संभावित) पद का नाम...

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus ने अपने अगले टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत को फाइनल कर दिया है और प्री-ऑर्डर अथवा लॉन्च ऑफ़र की घोषणा भी की है। इन ऑफ़र्स में कस्टमर को ₹7,200 तक के मुफ्त एक्सेसरीज़ मिलने का कंपनी ने वादा किया गया है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे — कीमत, स्पेक्स, ऑफ़र्स, वैरिएंट्स, खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें, और उपयोगकर्ता के लिए क्या यह टैबलेट सही रहेगा या नहीं। अगर आप हाई-एंड टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो यह पूरा ब्लॉग पढ़िए और इसके फीचर को समझ के अपने आप निर्णय लीजिए। 1. भारत में कीमत और उपलब्ध वैरिएंट्स OnePlus Pad 3 निम्नलिखित मुख्य वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 16GB RAM + 512GB स्टोरेज यूरोपीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमतें 599 यूरो और 699 यूरो दर्ज की गई हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹54,000 और ₹63,000 के बराबर हैं। भारतीय रिटेलर्स (उदाहरण: Amazon, Flipkart...