मथुरा की बेटी बोली – ‘दूसरी फूलन देवी बन जाऊंगी। – मजबूरी की ऐसी दास्तान जो रुला देगी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हर किसी को झकझोर कर रख देगा। एक पीड़ित महिला रोते हुए कहती है – "अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं दूसरी फूलन देवी बन जाऊंगी।"
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में महिला अपनी पीड़ा बयां कर रही है। महिला का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मदद के बदले उससे या तो 'पैसे' की मांग की जा रही है या फिर इज्जत की।
वीडियो में महिला साफ-साफ कह रही है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो कानून हाथ में लेने पर मजबूर हो जाएगी। मथुरा पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर भी महिला ने सवाल उठाए हैं।
👉 यहां क्लिक करें
इस घटना को लेकर जनता में गुस्सा है और लोग पूछ रहे हैं – क्या यही है 'बेटी बचाओ का हाल। क्या उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ भाषणों तक सीमित है?
फिलहाल मथुरा पुलिस ने इस पर जांच की बात कही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या पीड़िता को समय रहते न्याय मिलेगा या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment