Bihar STET 2025 Date Leak? छात्र बोले – पहले से वायरल हो गई तारीख, सरकार दे जवाब
Bihar STET 2025 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर छात्र लगातार यह दावा कर रहे हैं कि परीक्षा की तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई लेकिन कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स में पहले से ही डेट वायरल हो रही है।
ट्विटर (X) पर #STETDateLeak ट्रेंड कर रहा है। छात्र Niyojan से जुड़े अधिकारियों और शिक्षा विभाग से जवाब मांग रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब अभी तक कोई ऑफिसियल नोटिफिकेशन नहीं आया तो फिर यह तारीख बाहर कैसे आ गई।
क्या कहा छात्रों ने?
छात्रों का आरोप है कि कुछ कोचिंग संस्थानों और एजुकेशनल टेलीग्राम चैनलों ने पहले ही दावा कर दिया कि STET 2025 की परीक्षा 10 सितंबर को होगी। यह सूचना बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के कैसे फैली – इस पर छात्रों ने नाराज़गी जताई है।
सरकार की चुप्पी पर सवाल है।
अब तक शिक्षा विभाग या BSEB की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया कोई नहीं आई है। लेकिन छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द एक Official Notification जारी किया जाए ताकि भ्रम की स्थिति खत्म हो सके।
क्या हो सकती है अगली कार्रवाई ।
अगर यह साबित होता है कि किसी ने अंदर से जानकारी लीक की है, तो जांच की संभावना है। दूसरी तरफ, छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर स्पष्ट सूचना नहीं मिली तो वे सड़क पर उतरने को तैयार हैं।
📢 हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें।
📌 पिछली खबर पढ़ें: UGC NET 2025 पेपर लीक विवाद – NTA पर लगे आरोप
✍️ Post by: Khabar Ab Tak 024

Comments
Post a Comment