Skip to main content

Featured Post

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं —

₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला | 5 Secret Habits जो अमीर बनाती हैं — Khabar Ab Tak 024 ₹0 से करोड़पति बनने का जापानी फॉर्मूला: ये 5 खास आदतें जो आपको अमीर बना देंगी! क्या आपने आज तक कभी सोचा है कि जापान जैसा छोटा सा देश जो विश्व युद्ध में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक कैसे है? वहाँ के लोग बहुत शोर नहीं मचाते लेकिन उनके पास अमीर बनने के ऐसे बहुत खास तरीके हैं जो दुनिया के किसी स्कूल में नहीं पढ़ाए जाते। आज हम आपको कुछ खास जापानी अमीरी के वो 5 रहस्य बताएंगे जो आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अमीर बनने का मतलब सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं होता बल्कि उस पैसे को अपने पास लबें समय तक रखना और सही संतुलन बनाना है। जापान में दौलत का मतलब है—समझ संतुलन और सम्मान। 1. ककीबू (Kakeibo) – बजट बनाने की जापानी कला जापानी अमीरी का पहला कदम है **'ककीबू'**। इसका मतलब है घरेलू बजट डायरी। साल 1930 में एक जापानी गृहिणी ने इसे शुरू किया था। इसमें सिर्फ खर्च लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि हर खर्च से पहले खुद से 4 सवाल पूछने ...

4 बजते ही कांप उठा रूस भूकंप के बाद सुनामी का खौफनाक तांडव

4 बजे तो कांप उठा रूस! भूकंप के बाद सुनामी का खौफनाक तांडव!

पूरी दुनिया उस समय सन्न रह गई जब रूस के कामचटका क्षेत्र में शाम के करीब 4 बजते ही धरती कांप उठी। पहले ज़मीन हिली फिर आसमान में शोर गूंजा और फिर समंदर बिफर पड़ा। एक के बाद एक झटकों ने रूस समेत कई देशों को हिला कर रख दिया। किसी को समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो गया। देखते ही देखते समुद्र की लहरें विकराल रूप लेने लगीं और सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया।

रूस के स्थानीय समय अनुसार 4:02 बजे 8.8 तीव्रता

डॉक्टर्स ऑपरेशन करते रहे। वीडियो वायरल

इस दौरान एक वीडियो ने दुनिया भर के लोगों को हिला दिया। भूकंप के बीच रूस के सर्जन्स ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन कर रहे थे और उनके हाथ तक नहीं कांपे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ऑपरेशन शुरू हुआ जमीन कांपने लगी — लेकिन डॉक्टर्स बिना रुके काम में लगे रहे। ये नज़ारा लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

👇 वीडियो लिंक यहाँ देखें:

👉 https://youtu.be/loZeNtylfgI?si=tRZA75-VEze4BvOG

कई देशों में अलर्ट फ्लाइट्स डिले

सिर्फ रूस ही नहीं इस भूकंप और सुनामी का असर जापान गुआम फिलीपींस, इंडोनेशिया न्यूजीलैंड और अमेरिका के वेस्ट कोस्ट तक देखने को मिला। अमेरिकी सरकार ने हवाई अलास्का और कैलिफोर्निया के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं जापान के कुशिरो पोर्ट पर लहरें 3.5 मीटर तक उठीं जिससे नावें क्षतिग्रस्त हो गईं। टोक्यो एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स को रोक दिया गया। कई समुद्री रूट्स को बंद कर दिया गया है ताकि जान-माल की रक्षा की जा सके।

इतिहास दोहराया गया

पुराने रिकॉर्ड्स की बात करें तो ऐसा ही एक भीषण भूकंप 195218 मीटर ऊँची लहरों ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया था। उस समय भी हजारों लोगों की जान चली गई थी। इस बार भले ही तकनीक ने वक्त रहते अलर्ट जारी कर दिया, लेकिन कुदरत का रौद्र रूप देख लोग सहम से गए।

सवाल उठते हैं...

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या हम सच में ऐसी आपदाओं के लिए तैयार हैं? क्या आधुनिक टेक्नोलॉजी हमें समय रहते बचा सकती है या फिर सब कुछ केवल एक चेतावनी तक सीमित रह जाएगा?

ये घटना सिर्फ रूस की नहीं है — ये पूरी मानवता के लिए एक सबक है। चाहे जापान हो, भारत हो या अमेरिका — कोई देश इस खतरे से अछूता नहीं।

फिलहाल की स्थिति

रूस की आपदा प्रबंधन एजेंसियाँ राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अब तक जानमाल के भारी नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन डर का माहौल बना हुआ है। लोगों को ऊँचाई पर रहने और समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी aftershocks आ सकते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

एक बात तो साफ है — जब धरती कांपती है और समंदर उठता है, तो इंसान को एहसास होता है कि वो कितना नाजुक है।


📢 ऐसी ही अपडेट्स के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से – 👉 https://t.me/khabarabtakofficial

👈 पिछली पोस्ट पढ़ें: 31 जुलाई की छुट्टी पर बड़ी अपडेट

Comments

Popular posts from this blog

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति

डॉलर का खेल खत्म अब भारत में शुरू होगी क्रिप्टो की आर्थिक क्रांति! कल्पना कीजिए एक ऐसा समय जब न तो आपको डॉलर की जरूरत पड़े और न ही किसी बैंक के जरिए पैसे भेजने की। बस एक क्लिक में रुपये या डिजिटल करेंसी दुनिया के किसी भी कोने में भेजे जा सकें। सुनने में भले ही यह साइंस फिक्शन लगे लेकिन यही है क्रिप्टो क्रांति की असली ताकत। और अब यह सपना नहीं रहा बल्कि हकीकत बनने की दहलीज पर है। अमेरिका में हाल ही में पास हुआ GENIUS Act क्रिप्टो की दुनिया में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रहा है। इस कानून के तहत अब अमेरिका में स्टेबलकॉइन को फेडरल मान्यता मिल चुकी है। यानी अब क्रिप्टो करेंसी सिर्फ एक वर्चुअल संपत्ति नहीं बल्कि एक विधिक रूप से मान्यता प्राप्त फाइनेंशियल टूल बन चुकी है। और इसी के बाद Ethereum जैसी करेंसी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली — 70% से भी ज़्यादा का उछाल! यही नहीं ट्रंप समर्थित कंपनी World Liberty Financial ने 3,007 ETH लगभग 10 मिलियन डॉलर में खरीद लिए। GENIUS Act क्या है? GENIUS यानी Guiding and Establishing National Innovation for U.S. Stablecoins — ये कानून जुलाई 2025 म...

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति शुरू — Khabar Ab Tak 024 UP Board अनुदेशक भर्ती 2026: 29,000 स्कूलों में 60,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। यूपी बोर्ड के लगभग 29,000 स्कूलों में 60,000 अनुदेशकों (Instructors) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप भी यूपी में रहते है और सरकारी सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के जरिए कला, खेल और कार्य शिक्षा जैसे विषयों के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। 1. 60,000 पदों का पूरी ditels यूपी सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस विशाल भर्ती को हरी झंडी दी है। खबरों की मानें तो इन 60,000 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि हर विषय के विशेषज्ञ को मौका मिल सके। कुल स्कूल: लगभग 29,000 कुल पद: 60,000 (संभावित) पद का नाम...

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त

OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus Pad 3 का धमाका: कीमत फाइनल, और ₹7200 तक के गिफ्ट्स बिलकुल मुफ्त! OnePlus ने अपने अगले टैबलेट OnePlus Pad 3 की कीमत को फाइनल कर दिया है और प्री-ऑर्डर अथवा लॉन्च ऑफ़र की घोषणा भी की है। इन ऑफ़र्स में कस्टमर को ₹7,200 तक के मुफ्त एक्सेसरीज़ मिलने का कंपनी ने वादा किया गया है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे — कीमत, स्पेक्स, ऑफ़र्स, वैरिएंट्स, खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें, और उपयोगकर्ता के लिए क्या यह टैबलेट सही रहेगा या नहीं। अगर आप हाई-एंड टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो यह पूरा ब्लॉग पढ़िए और इसके फीचर को समझ के अपने आप निर्णय लीजिए। 1. भारत में कीमत और उपलब्ध वैरिएंट्स OnePlus Pad 3 निम्नलिखित मुख्य वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 16GB RAM + 512GB स्टोरेज यूरोपीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमतें 599 यूरो और 699 यूरो दर्ज की गई हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹54,000 और ₹63,000 के बराबर हैं। भारतीय रिटेलर्स (उदाहरण: Amazon, Flipkart...