एक कॉल और 3.16 करोड़ उड़ गए जानिए कैसे ठगा गया पायलट
मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवा पायलट को 3.16 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया। यह केस सिर्फ पैसे की ठगी नहीं बल्कि एक बेहद चालाक साइबर फ्रॉड का उदाहरण बन चुका है जहां एक अजनबी महिला ने अपने झूठे प्रेम और इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवक को लूट लिया।
27 साल के इस पायलट को एक अंजान महिला का कॉल आया, जिसने खुद को एक ग्लोबल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की प्रतिनिधि बताया। उसने पायलट से कहा कि वह उसे स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट कर के मोटा मुनाफा दिला सकती है। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे अमाउंट से पायलट को इन्वेस्ट करवाया और नकली लाभ भी दिखाए, जिससे उसका भरोसा और ज्यादा बढ़ा।
कुछ ही हफ्तों में पायलट ने कुल ₹3.16 करोड़ का इन्वेस्टमेंट कर दिया। लेकिन जब उसने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो न तो मुनाफा मिला और न ही महिला का कोई संपर्क बना। तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार यह एक इंटरनेशनल रैकेट हो सकता है, जहां सुंदर चेहरों और झूठे प्रोफाइल के जरिए भारत के अमीर युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
अगर आप भी शेयर मार्केट या ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में पैसे लगा रहे हैं, तो सतर्क रहें। किसी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें – DigitalKhabar024
🔗 पिछली पोस्ट: 3.16 करोड़ ठगी की पूरी रिपोर्ट

Comments
Post a Comment